ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा
उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के माणा क्षेत्र में बीते शुक्रवार सुबह 5 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। अचानक ग्लेशियर टूटने से 55 मजदूर दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और ITBP व BRO की टीमों को राहत कार्य में लगाया गया। अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 8 मजदूर अभी भी लापता हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें
ग्लेशियर टूटने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ITBP और आर्मी की टीमों ने तेजी से काम करते हुए कई मजदूरों की जान बचाई। दोपहर 12 बजे तक 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया और उनका इलाज पास के आर्मी अस्पताल में किया जा रहा है।
बर्फबारी से हाईवे ठप
उत्तराखंड के कई पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण हाईवे और सड़कें बंद हो गई हैं। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे डबरानी के पास बर्फबारी और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है।
रुद्रप्रयाग जिले में भी चोपता-गोपेश्वर हाईवे बर्फ से ढका हुआ है, जिससे यातायात ठप हो गया है। प्रशासन हाईवे को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास में जुटा हुआ है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने 1 मार्च को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ सहित अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।